फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: एसबीआई ग्राहक ध्यान दें! 22 जुलाई को काम नहीं करेगी SBI की यूपीआई सेवा, इस सेवा से कर सकते हैं लेनदेन

Mon, 21 Jul 2025 10:03 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 22 जुलाई को एसबीआई की यूपीआई सेवा कुछ समय के लिए काम नहीं करेगी। रखरखाव के चलते कुछ समय के लिए कुछ समय के बैंक की यूपीआई सेवा बाधित रहेगी। बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि 22 जुलाई 2025 को रात 12:15 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक यानी कुल 45 मिनट के लिए यूपीआई सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। 

विज्ञापन


एसबीआई ने लिखा कि निर्धारित मेंटेनेंस गतिविधि के कारण  22.07.2025 को रात्रि 00:15 से 01:00 बजे तक एसबीआई यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। ग्राहक इस दौरान यूपीआई लाइट सेवाओं का उपयोग करके निर्बाध डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है। 
यूपीआई लाइट क्या है?
यूपीआई लाइट एक ऐसी प्रणाली है जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी छोटे भुगतान को संभव बनाती है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है और इसका उपयोग 500 रुपये से कम के लेन-देन के लिए किया जाता है। यह उपयोगकर्ताओं के मोबाइल नंबर से लिंक रहता है और भुगतान प्रक्रिया को तेज बनाता है।

ये भी पढ़ें: Microsoft SharePoint: सर्वर पर हुआ साइबर अटैक, जानिए क्या है नया जीरो-डे खतरा और कैसे बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें