फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarafa Bazar: बाजार में बड़ी गिरावट के हर बार चमका है सोना, घबराहट के कारण बिकवाली, कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा

Tue, 08 Apr 2025 05:31 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक नीतियों के कारण भारतीय शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली देखी गई। सोना 1,550 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत 3,000 रुपये घटी है। एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि बाजार में बड़ी गिरावट के सोना हर बार चमका है, लेकिन इस बार कीमतों में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली से सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,550 रुपये सस्ता होकर 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। चांदी की कीमत में भी 3,000 रुपये की भारी गिरावट रही और यह 93,000 के नीचे 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई थी।

  • शेयर बाजार और अन्य परिसंपत्ति वर्गों में घबराहट के कारण मुनाफावसूली से कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव-92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंचा सोना
  • चांदी 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद

घबराहट के कारण बिकवाली, कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा

विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली से सोने की कीमतों में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, शेयर बाजार और अन्य परिसंपत्ति वर्गों में घबराहट के कारण बिकवाली जारी रहने से सुरक्षित निवेश वाली कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 10.16 डॉलर गिरकर 3,027.20 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी पांच सत्र में 10,500 रुपये सस्ती
चांदी की कीमतों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से गिरावट जारी है। इस दौरान चांदी 10,500 रुपये सस्ता होकर एक लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गई। वहीं, सोना पिछले दो कारोबारी सत्रों में 2,900 रुपये सस्ता हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका से सोना 1550 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी लगातार पांचवें दिन टूटी

बाजार में बड़ी गिरावट के हर बार चमका है सोना
दुनियाभर के बाजारों में जब-जब बड़ी गिरावट आई है, सोने ने हर बार निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

  • 2008 में वैश्विक मंदी के दौरान एसएंडपी-500 में 57.69 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि सोना 39.56 फीसदी उछल गया था।
  • डॉट कॉम बबल के कारण जब शेयर बाजारों में गिरावट आई थी, जब एसएंडपी-500 49.20 फीसदी गिर गया था, जबकि सोने की कीमतें 21.65 फीसदी बढ़ गई थीं।
  • 2020 में कोविड के दौरान शेयर बाजार 35.71 फीसदी टूट गए थे, जबकि सोने ने 32.48 फीसदी रिटर्न दिया था।
  • मौजूदा टैरिफ वार के बीच एसएंडपी-500 में 21.87 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जबकि सोने में 21.15 फीसदी की तेजी आई है।

(सोर्स : केडिया एडवाइजरी)

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ: आभूषण बनवाना चाहते हैं तो पढ़ लें ये खबर, सोने-चांदी की चमक हुई फीकी; 10,500 रुपये गिरी चांदी

रुपया 38 पैसे टूटा, पांच सप्ताह की बड़ी गिरावट
व्यापार युद्ध बढ़ने और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के बीच रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 38 पैसे गिरकर 85.82 पर बंद हुआ। यह रुपये में पांच सप्ताह की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। 

  • फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और कमजोर डॉलर भी रुपये में नुकसान को रोकने में विफल रहे, क्योंकि विदेशी और घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों में पूंजी निकासी की होड़ मची थी।
  • अमेरिका की ओर से कई देशों पर व्यापक जवाबी शुल्क और अमेरिकी आयात पर चीन के जवाबी कदम के बाद निवेशकों ने जोखिम से बचने की कोशिश की। इससे वैश्विक स्तर पर मुद्रा विनिमय बाजारों में अत्यधिक अस्थिरता का सामना करना पड़ा।
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.79 पर खुला। दिन के कारोबार में 85.57 से 85.90 के दायरे में रहा।
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें