फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spicejet Salary Hike: स्पाइसजेट ने पायलट्स की तनख्वाह 20% बढ़ायी, अक्तूबर महीने से लागू होगा फैसला

Thu, 22 Sep 2022 08:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Spicejet Salary Hike: स्पाइसजेट की ओर से पायलटों का वेतन बढ़ाने का फैसला कुछ पायलटों को कॉस्ट कटिंग के अस्थायी उपाय के रूप में तीन महीने की अवधि के लिए बिना वेतन (एलडब्ल्यूपी) के छुट्टी पर भेजने का निर्णय लेने के कुछ दिनों बाद आया है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट ने अक्तूबर महीने से अपने पायलटों की सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। वेतन में यह नवीनतम बढ़ोतरी पिछले महीने छह प्रतिशत की वेतन बढ़ाने की घोषणा के बाद की गई है।

विमान सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट के फ्लाइट ऑपरेशंस के एसवीपी कैप्टन गुरचरण अरोड़ा ने स्पाइसजेट के सभी पायलटों को बताया है कि, "व्यवसाय में सुधार के साथ वेतन बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने के वेतन में हमारे पायलट्स और वरिष्ठ प्रथम अधिकारियों के वेतन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।

वेतन संशोधन का यह फैसला स्पाइसजेट की ओर से कुछ पायलटों को कॉस्ट कटिंग के अस्थायी उपाय के रूप में तीन महीने की अवधि के लिए बिना वेतन (एलडब्ल्यूपी) के छुट्टी पर भेजने का निर्णय लेने के कुछ दिनों बाद आया है।

विज्ञापन


इंडिगो: यूएई के रस अल खैमाह के लिए सीधी उड़ान शुरू
इंडिगो ने गुरुवार को रस अल खैमाह के लिए सीधी उड़ान शुरू की। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित रस अल खैमाह और मुंबई के बीच एक नई सीधी उड़ान शुरू करने के साथ इंडिगो ने अपनी सेवाओं में 100वां स्थान जोड़ा है। खाड़ी सहयोग परिषद द्वारा 2020 और 2021 के लिए खाड़ी पर्यटन राजधानी के रूप में नामित रस अल खैमाह इंडिगो के लिए 6ई नेटवर्क में पश्चिम एशिया का 11वां गंतव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें