फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: रूस ने भारत और चीन को दुनिया की शक्ति का केंद्र बताया, भारत के साथ संबंधों पर लिया ये संकल्प

Fri, 31 Mar 2023 10:35 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Russia: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से अनुमोदित विदेश नीति की अपनी नई अवधारणा का अनावरण करते हुए मास्को ने यह भी कहा कि अन्य देशों और बहुपक्षीय निकायों के प्रति उसका रवैया इसके संबंध में उनकी नीतियों के रचनात्मक, तटस्थ या अमैत्रीपूर्ण चरित्र पर निर्भर है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्र व्लादिमिर पुतिन। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने शुक्रवार को भारत और चीन पर बड़ी बात कही है। रूस ने कहा है कि चीन और भारत उसके दोस्त और दुनिया में शक्ति के संप्रभु केंद्र हैं। साथ ही उसने दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को व्यापक रूप से गहरा करने और समन्वय बढ़ाने को विशे महत्व देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से अनुमोदित विदेश नीति की अपनी नई अवधारणा का अनावरण करते हुए मास्को ने यह भी कहा कि अन्य देशों और बहुपक्षीय निकायों के प्रति उसका रवैया इसके संबंध में उनकी नीतियों के रचनात्मक, तटस्थ या अमैत्रीपूर्ण चरित्र पर निर्भर है।

रूस ने यह भी कहा कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा बढ़ाने, निवेश और तकनीकी संबंधों को मजबूत करने और "अमित्र राज्यों और उनके गठबंधनों" के विनाशकारी कार्यों के प्रतिरोध को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देता है।
विज्ञापन


दस्तावेज में रूस ने रेखांकित किया है कि वह परस्पर लाभकारी आधार पर सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और उसका विस्तार करने के उद्देश्य से भारत के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का निर्माण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें