फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले 67 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 82.14 के लेवल पर पहुंचा

Thu, 27 Oct 2022 12:40 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rupee vs Dollar: मंगलवार को रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 82.81 अंकों पर बंद हुआ था। बुधवार को फॉरेक्स मार्केट दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर बंद था।
 
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 67 पैसे मजबूत होकर 82.14 के लेवल पर पहुंच गया है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.15 के स्तर पर खुला। रुपये में पिछले क्लोज के मुकाबले 67 पैसे की मजबूती दिखी। इससे पहले मंगलवार को रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 82.81 अंकों पर बंद हुआ था। बुधवार को फॉरेक्स मार्केट दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर बंद था।

विज्ञापन


फिनलेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के अनिल कुमार भंसाली के अनुसार डॉलर के कमजोर होकर 110 के लेवल के पार जाने के कारण रुपये को मजबूती मिली। डॉलर में आई इस गिरावट का कारण अमेरिका में नवंबर महीने में ऊंची महंगाई दरों के बावजूद ब्याज दरों में हुई मामूली वृद्धि है। हालांकि डॉलर इंडेक्स छह करेंसीज के बास्केट में 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 109.76 के स्तर पर बंद हुआ।  

हालांकि तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 94 डॉलर प्रति बैरल हो जाने से रुपये में बढ़ोतरी पर रोक लग सकती है, क्योंकि तेल देश के लिए एक प्रमुख आयातित वस्तु है। भंसाली ने कहा कि तेल कंपनियां और आयातक इस मौके का इस्तेमाल सस्ती दर पर डॉलर खरीदने में करेंगे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत बढ़कर 95.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें