फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee vs Dollar: रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर, फेड के निर्णय के बाद 80.45 के लेवल पर पहुंचा

Thu, 22 Sep 2022 02:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar
विज्ञापन

रुपया अपने अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80.28 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को रुपया 79.98 के स्तर पर क्लोज हुआ था। बुधवार को रुपये ने अपने अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर 80.45 का स्तर छू लिया है। वहीं दूसरी ओर, डॉलर में पिछले 20 वर्षों में सबसे बड़ा उछाल आया है।  

विज्ञापन



महंगाई पर नियंत्रण के लिए फेड ने लिया ब्याज दरों को बढ़ाने का निर्णय 

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेतहाशा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरें 0.75 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। लगातार तीसरी बार वृदि्ध के बाद बैंक का बेंचमार्क फंड दर बढ़कर 3% से 3.25% तक हो गया है। 2023 तक ब्याज दरों के 4.6 फीसदी तक जाने का अनुमान है। इसका असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ने की आशंका है।  इससे बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई और बाजार दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ। डाऊ जोंस 522 अंक गिरकर 30184 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 205 अंक टूटकर 11,220 अंकों पर बंद हुआ। एसएंडपी भी दो प्रतिशत तक टूटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्विस नेशनल बैंक ने भी ब्याज दर बढ़ाया
मुद्रास्फीति को रोकने के लिए स्विस नेशनल बैंक ने भी अपनी प्रमुख ब्याज दर -0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.5 प्रतिशत कर दी है, जो अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें