फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee vs Dollar: 'रुपये में गिरावट से महंगाई या निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ रहा', बोले सीईए वी अनंत नागेश्वरन

Wed, 03 Dec 2025 02:41 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रुपये में गिरावट के बीच सीईए वी अनंत नागेश्वरन का कहना है कि सरकार को इस गिरावट की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट से महंगाई या निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले साल तक सुधार की उम्मीद है। 
विज्ञापन
भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने बयान दिया है। गिरावट का सिलसिला जारी रखते हुए रुपया बुधवार को पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया, शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 90.02 पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बाहर जाता निवेश..क्यों पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 के पार रुपया?

सरकार रुपये में गिरावट को लेकर चिंतित नहीं

नागेश्वरन ने सीआईआई कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार रुपये में गिरावट को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट से महंगाई या निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले वर्ष इसमें सुधार होगा।

इस साल रुपये में अब तक पांच प्रतिशत की गिरावट आई

बता दें कि वर्ष 2025 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और बैंकों द्वारा डॉलर की निरंतर खरीद के बीच बुधवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे गिरकर 90.30 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अनुपस्थिति ने स्थानीय इकाई पर और दबाव डाला।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें