फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee Hit Record Low: रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर पर; 66 पैसे टूटकर 86.70 प्रति डॉलर पर आया

Mon, 13 Jan 2025 01:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान एक बार मजबूत होकर 86.11 पर पहुंचा। लेकिन अधिकांश समय यह नकारात्मक दायरे में ही रहा।
विज्ञापन
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा।डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को औंधे मुंह लुढ़कता दिखा। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो साल में पहली बार एक दिन की सबसे बड़ी यानी 66 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 86.70 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान एक बार मजबूत होकर 86.11 पर पहुंचा। लेकिन अधिकांश समय यह नकारात्मक दायरे में ही रहा। कारोबार के अंत में रुपया 66 पैसे की जबर्दस्त गिरावट के साथ 86.70 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

यह एक कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई दो साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके पहले छह फरवरी, 2023 को रुपये में दिन के कारोबार में 68 पैसे की बड़ी गिरावट आई थी। पिछले दो सप्ताह में रुपये में अमूमन गिरावट का ही रुख रहा है। रुपया 30 दिसंबर को 85.52 के स्तर पर बंद होने के बाद से पिछले दो सप्ताह में एक रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देख चुका है।

डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.72 पर
विज्ञापन

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.72 पर रहा। 10-वर्षीय अमेरिकी बॉण्ड का प्रतिफल भी बढ़कर अक्तूबर 2023 के स्तर 4.76 प्रतिशत पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

Share Market - फोटो : Amar Ujala
ऐसी रही बाजार की चाल
कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 843.67 अंक की गिरावट के साथ 76,535.24 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 258.8 अंक फिसलकर 23,172.70 अंक पर रहा।

किसे नुकसान-किसे फायदा?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे।

अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें