4. डीमैट खाते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख
अगर आपने डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो यह काम भी आपको 30 सितंबर 2023 से पहले पूरा कर लेना चाहिए। बिना नॉमिनेशन वाले खाते को उक्त तिथि के बाद सेबी की ओर से निष्क्रिय किया जा सकता है।
5. क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
अगर आपके पास एक्सिस बैंक का मैग्नस क्रेडिट कार्ड है तो सितंबर महीने से इसके नियम और शर्तों में बड़े बदलाव हाे गए हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ लेन-देन पर पर ग्राहकों को सितंबर महीने से विशेष छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके साथ ही 1 सितंबर से नई कार्डधारकों को सालाना फीस के रूप में 12,500 रुपये जीएसटी के साथ चुकाना होगा। वहीं, पुराने ग्राहकों को 10,000 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना पड़ेगा। जिन ग्राहकों ने पूरे साल के दौरान 25 लाख रुपये तक की खरीदारी की है उनका शुल्क माफ कर दिया जाएगा।
6. भारतीय स्टेट बैंक की ये सुविधा 30 सितंबर से हो जाएगी समाप्त
अगर आप एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो ऐसा आप सितंबर महीने तक ही कर सकते हैं। इस खास स्कीम में निवेश की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को समाप्त हो रही है। बता दें कि एसबीआई की इस योजना का लाभ केवल वरिष्ठ नागरिक ही उठा सकते हैं। इस योजना के तहत सीनियर सीटिजन्स को आम लोगों की तुलना में पांच साल और उससे अधिक की अवधि के लिए 7.50% तक का ब्याज मिलता है।
7. पैन और आधार लिंक करने का आखिरी मौका
पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर कोई नागरिक इस महीने के आखिर तक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी एक अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रिय हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर आपके डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप यह पेंडिंग काम जल्दी से जल्दी निपटा लें।
8. अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की आखिरी तारीख
आईडीबीआई बैंक की अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश की समयसीमा भी 30 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही है। 375 दिनों की इस FD स्कीम में आम नागरिक को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक को 7.60 फीसदी तक ब्याज का प्रावधान है। वहीं, 444 दिनों की FD के तहत आम नागरिक को 7.15 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक को 7.65 फीसदी की दर से ब्याज मिल सकता है।
सीएनजी और पीएनजी के भाव
- फोटो : amarujala.com
9. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव
हर महीने की आखिरी तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल के कीमतों की समीक्षा करती है। अगस्त महीने के आखिरी में ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है। फिलहाल पेट्रोल डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के पास पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने का विकल्प मौजूद है। यदि वह ऐसा करती है तो इससे त्योहारी सीजन के बीच देश के मध्यवर्गीय आम उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ पहुंचाया जा सकता है।
10. सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में परिवर्तन
सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में राहत का एलान तो कर दिया है। अब सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को भी उम्मीद है कि उन्हें भी सितंबर महीने से राहत मिलेगी। आने वाले त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं पर दबाव कम करने के लिए सरकार इनकी कीमतों में भी नरमी का एलान कर सकती है। हालांकि इसका एलान अब तक नहीं किया गया है लेकिन आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए इसकी घोषणा हो सकती है। जैसे ही सरकार की ओर से ऐसा कोई एलान किया जाता है हम आपको अपडेट करेंगे। बात दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले सीएनजी-पीएनजी के भाव तय करने के नए फॉर्मूले का एलान किया था। उसके अनुसार अब हर महीने सीएनजी-पीएनजी की दरें तय की जा रही हैं।
11. अग्रिम कर का भुगतान करने की आखिरी तारीख भी सितंबर में
कर निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त का भुगतान करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। बता दें कि अग्रिम या एडवांस टैक्स (Tax Rule) का भुगतान आयकर विभाग को चार किस्तों में किया जाता है। इसमें कुल कर के उत्तरदायित्व का 15 प्रतिशत 15 जून तक और 45 प्रतिशत 15 सितंबर तक जमा करवाना जरूरी होता है।