फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozgar Mela: वित्त मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र, बाेलीं- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से 12वीं पास तक के लिए मौका

Sat, 22 Oct 2022 07:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rozgar Mela: वित्त मंत्री ने जिन 250 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए उनमें झारखंड और उत्तर प्रदेश के भी एक-एक उम्मीदवार थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस अवसर पर सांकेतिक रूप से 25 से अधिक नियुक्त लोगों को पत्र सौंपा।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र के 'रोजगार मेले' ने इंजीनियरिंग स्नातकों और प्लस टू तक शिक्षित लोगों के लिए भी रोजगार का अवसर सुनिश्चित किया है। आईसीएफ चेन्नई में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों में नए भर्ती हुए लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने युवाओं को रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए हैं।

विज्ञापन

 
नवनियुक्तों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कई युवाओं को उनके अपने गृह राज्य में नियुक्ति मिली है। सीतारमण ने कहा “यहाँ एक इंजीनियर है जो आयकर विभाग में निरीक्षक के रूप में आया है, एक बैंक में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में और दूसरा जीएसटी निरीक्षक के रूप में। कई युवाओं को उनके निवास स्थान या उनके मूल राज्य में नौकरी मिली।” 

वित्त मंत्री ने जिन 250 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए उनमें झारखंड और उत्तर प्रदेश के भी एक-एक उम्मीदवार थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस अवसर पर सांकेतिक रूप से 25 से अधिक नियुक्त लोगों को पत्र सौंपा। इनमें ग्रुप ए, ग्रुप बी (राजपत्रित), ग्रुप बी (अराजपत्रित) और ग्रुप सी श्रेणी श्रेणी के कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान भारतीय तटरक्षक, बैंकों व अन्य सरकारी विभागों में चयनितों और आयकर विभाग के दो इंस्पेक्टर, एक-एक कर सहायक सहित तीन उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सीबीडीटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक जौहरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर में 10 लाख लोगों की भर्ती के लिए ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया है। उन्होंने जून में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से अगले डेढ़ साल में लोगों को ‘मिशन मोड’ पर भर्ती करने के लिए कहा था।

देश के विकास के लिए ईमानदारी और लगन से काम करें युवा- सर्बानंद सोनोवाल

वहीं, गुवाहाटी में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि युवाओं को देश के विकास के लिए ईमानदारी और लगन से कार्य करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने करीब 200 सफल उम्मदवारों को इस दौरान सरकारी विभागों में नियुक्ति के पत्र बांटे। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए रोजगार मेला कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री के प्रगतिशील नेतृत्व के कारण 75,000 युवाओं को नौकरी मिली।

जितेंद्र सिंह बोले- पीएम ने युवाओं से जुड़े मुद्दों और चिताओं को दी है सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए रोजी-रोटी, सरकारी नौकरी और आय के लिए लगातार नए रास्ते और अवसर पैदा करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुरू से ही युवाओं से जुड़े मुद्दों और चिंताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नई दिल्ली में सचिवालय प्रशिक्षण व प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) में आयोजित रोजगार मेले के दौरान अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि उनका विभाग अगले कुछ महीनों में 10 लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य पूरा करने के लिए नियुक्ति पत्रों की अगली किस्त लेकर आएगा। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें