फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल ने बढ़ा दी सितंबर में थोक महंगाई दर, पार किया 5 फीसदी का आंकड़ा

Mon, 15 Oct 2018 03:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम से थोक महंगाई दर पिछले दो माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। महंगाई दर 5 फीसदी के आंकड़े को पार कई है। डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 4.53 फीसदी तथा पिछले साल सितंबर में 3.14 फीसदी थी।

विज्ञापन


सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में सितंबर में अगस्त के 4.04 प्रतिशत की तुलना में 0.21 प्रतिशत अपस्फीति (कीमतों में गिरावट) रही। सब्जियों में अपस्फीति सितंबर में 3.83 प्रतिशत रही जो अगस्त में 20.18 प्रतिशत थी।

ईंधन एवं बिजली बास्केट में इस दौरान मुद्रास्फीति 16.65 प्रतिशत रही। पेट्रोल और डीजल की मुद्रास्फीति क्रमश: 17.21 प्रतिशत और 22.18 प्रतिशत रही तथा एलपीजी की मुद्रास्फीति 33.51 प्रतिशत रही।खाद्य पदार्थों में आलोच्य माह के दौरान आलू 80.13 प्रतिशत महंगा हो गया जबकि प्याज एवं फलों के दाम क्रमश: 25.23 प्रतिशत और 7.35 प्रतिशत कम हुए। दालों के दाम भी 18.14 प्रतिशत गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों में सितंबर महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति भी अगस्त के 3.69 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 3.77 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें