फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance Q4 Results: रिलायंस का सालाना मुनाफा रिकॉर्ड ₹69,621 करोड़ हुआ, ₹10 प्रति शेयर का लाभांश देने का एलान

Mon, 22 Apr 2024 08:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reliance Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा लगभग स्थिर रहते हुए 18,951 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी का सालाना मुनाफा रिकॉर्ड 69,621 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
रिलायंस के नतीजे जारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा लगभग स्थिर रहते हुए 18,951 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी का सालाना मुनाफा  रिकॉर्ड 69,621 करोड़ रुपये रहा।

जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 20,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा

रिलायंस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कंपनी की सालाना आय 2.6% बढ़कर 1,000,122 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 16.1% बढ़कर 1,78,677 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध मुनाफा 20,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। वहीं, रिलायंस रिटेल का शुद्ध लाभ भी 10,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। अपनी चौथी तिमाही के नतीजों के एलान के साथ कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का भी एलान किया है।

शेयरधारकों की मंजूरी के बाद होगा लाभांश के भुगतान की तारीख का एलान

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि वह सही समय पर लाभांश के भुगतान की तारीख की घोषणा करेगी। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी पहले ही 9 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का भुगतान कर चुकी है। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि लाभांश का भुगतान शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के अधीन होगा।

मार्च तिमाही में कंपनी का राजस्व 11% बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

पिछले वित्तीय वर्ष की मार्च तिमाही की तुलना में इस साल 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा दो प्रतिशत कम होकर 18,951 करोड़ रही। एक साल पहले की समान अवधिक में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19,299 करोड़ रुपये था। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व 11% बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 2.16 लाख करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर कंपनी के EBITDA में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। सालाना आधार पर 14% की वृद्धि के साथ यह मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में 47,150 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वही, EBITDA मार्जिन 50 आधार अंक बढ़कर 17.8% पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें