फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIL: केवी कामथ रिलायंस के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए गए, जल्द ही सूचीबद्ध होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

Fri, 04 Nov 2022 07:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KV Kamath Appointed RIL Director  : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने केवी कामथ को पांच वर्ष की अवधि के लिए अपने बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। कामथ के पास बैंकिंग उद्योग का लंबा अनुभव है और वर्तमान में वे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBIFD) के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
केवी कामथ। - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (RSIL) ने केवी कामथ को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि आरएसआईएल का नाम भी बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर दिया जाएगा और इसे सूचीबद्ध कराया जाएगा। केवी कामथ जेएफएसएल के स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने केवी कामथ को पांच वर्ष की अवधि के लिए अपने बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

इसके अलावा कामथ को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के एक स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया है, यह इकाई समूह के वित्तीय सेवाओं के कारोबार की रूपरेखा बनाएगी। कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर दिया गया है।

केवी कामथ के पास बैंकिंग उद्योग का लंबा अनुभव है और वर्तमान में वे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBIFD) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें