फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retail Inflation: खुदरा महंगाई घटकर एक साल के निचले स्तर, औद्योगिक उत्पादन 5 माह में सबसे ज्यादा

Thu, 12 Jan 2023 06:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Retail Inflation: जनवरी 2022 से भारतीय रिजर्व बैंक की ऊपरी सहिष्णुता सीमा 6 प्रतिशत से ऊपर रहने के बाद खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 5.88 प्रतिशत  रही थी। दिसंबर में यह 5.72 प्रतिशत हो गई। यह बीते एक साल में यह खुदरा महंगाई दर का सबसे निचला स्तर है।
विज्ञापन
retail inflation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खुदरा महंगाई दर एक साल के सबसे निचले स्तर 5.72 फीसदी पर आ गई है। दिसंबर लगातार दूसरा महीना है जिसमें खुदरा मुद्रास्फीति आरबीआई के 4 (+/- 2) फीसदी के टॉलरेंस बैंड के भीतर आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर 2022 में 6.77 प्रतिशत और नवंबर में 5.88 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति नवंबर के 6.09% से घटकर दिसंबर में 6.05% हो गई। वहीं, शहरी क्षेत्रों में यह 5.39% रही। 

विज्ञापन


 

 

बता दें कि जनवरी 2022 से भारतीय रिजर्व बैंक की ऊपरी सहिष्णुता सीमा 6 प्रतिशत से ऊपर रहने के बाद खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 5.88 प्रतिशत  रही थी। दिसंबर में यह 5.72 प्रतिशत हो गई। यह बीते एक साल में यह खुदरा महंगाई दर का सबसे निचला स्तर है।

विज्ञापन


बजट से पहले अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर राहत की खबर है। खुदरा महंगाई घटकर एक साल के निचले स्तर आ गई है, जबकि देश का औद्योगिक उत्पादन भी बढ़कर पांच महीने के शीर्ष पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से खुदरा महंगाई दिसंबर, 2022 में कम होकर 5.72 फीसदी रह गई। दिसंबर, 2021 में यह आंकड़ा 5.66 फीसदी रहा था। खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई पिछले साल नवंबर में घटकर 11 महीने के निचले स्तर 5.88 फीसदी पर आ गई थी।

उधर, विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) नवंबर, 2022 में बढ़कर 7.1 फीसदी पर पहुंच गया। यह जून, 2022 के बाद पांच महीने का उच्च स्तर है। उस दौरान आईआईपी की वृद्धि दर 12.6 फीसदी रही थी। अक्तूबर, 2022 में इसमें 4.2 फीसदी की गिरावट आई थी।  

अक्तूबर से यह लगातार तीसरा महीना है, जब खुदरा महंगाई में गिरावट का रुख रहा है। उस दौरान सीपीआई महंगाई की दर 6.77 फीसदी रही थी। नवंबर और दिसंबर में भी इसमें गिरावट देखने को मिली है। खाद्य कीमतों की महंगाई घटकर 4.19 फीसदी रह गई, जो नवंबर में 4.67 फीसदी रही थी। 

फल-सब्जी की घटीं कीमतें
उत्पाद      नवंबर              दिसंबर
फल           2.62 फीसदी  2.00 फीसदी
सब्जी           -8.08 फीसदी  -15.08 फीसदी

अनाज, दूध व दाल ने बिगाड़ा बजट
वस्तुएं     नवंबर             दिसंबर
अनाज      12.96 फीसदी 13.79 फीसदी
दूध          8.16 फीसदी  8.51 फीसदी
दाल         3.15 फीसदी  3.89 फीसदी

आरबीआई को लगातार दूसरे महीने मिली राहत
खुदरा महंगाई के मोर्चे पर आरबीआई को लगातार दूसरे महीने राहत मिली है। सीपीआई महंगाई जनवरी, 2022 से अक्तूबर तक लगातार केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से अधिक रही थी। नवंबर में यह पहली बार घटकर 6 फीसदी से नीचे आई। दिसंबर में इसमें और नरमी आई है।

छत्तीसगढ़-दिल्ली में सबसे कम महंगाई
छत्तीसगढ़ में 2.73 फीसदी की दर से सबसे कम महंगाई रही। इसके बाद दिल्ली में 2.98 फीसदी, ओडिशा में 3.84 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में महंगाई दर 3.94 फीसदी रही। 

तेलंगाना में सबसे ज्यादा मार
तेलंगाना में 7.81 फीसदी की दर से सबसे ज्यादा महंगाई दर्ज की गई। इसके बाद मध्यप्रदेश में 6.96 फीसदी, यूपी में 6.76 फीसदी महंगाई रही। >> अप्रैल-नवंबर के दौरान 5.5% रहा औद्योगिक उत्पादन : कारोबार
विज्ञापन


# देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर महीने में 7.1 प्रतिशत बढ़ा
देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) नवंबर 2022 में 7.1 प्रतिशत बढ़ा। इससे पहले, अक्टूबर महीने में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) नवंबर, 2021 में एक प्रतिशत बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर 2022 में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, खनन उत्पादन इस महीने में 9.7 प्रतिशत तथा बिजली उत्पादन 12.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें