फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत भरी खबर! दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति

Mon, 13 Jan 2025 04:17 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Inflation: एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खाद्य महंगाई 8.39 फीसदी रही। जबकि नवंबर में यह 9.04 फीसदी और दिसंबर 2023 में 9.53 फीसदी थी। 
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आ गई। यह दर नवंबर में 5.48 फीसदी थी। यह गिरावट खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के कारण आई है। सरकार ने सोमवार को इसको लेकर आंकड़े जारी किए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के तहत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में खाद्य महंगाई 8.39 फीसदी रही। जबकि नवंबर में यह 9.04 फीसदी और दिसंबर 2023 में 9.53 फीसदी थी। एनएसओ के मुताबिक, दिसंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य) और खाद्य महंगाई दोनों पिछले चार महीनों के सबसे निचले स्तर पर थे। 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले महीने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल मुद्रास्फीति के उच्चस्तर पर बने रहने की भी आशंका जताई थी।
विज्ञापन


उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित कुल मुद्रास्फीति जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 5.5 फीसदी और अक्टूबर, 2024 में 6.2 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें