फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: नवरात्रि से बाजार में आएगी तेजी, कपड़ों-कंज्यूमर ड्यूरेबल व रियल एस्टेट में होगा भारी उछाल

Wed, 18 Oct 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) के मुख्य संरक्षक राहुल मेहता ने कहा, परिधान निर्माताओं को पिछले साल की तुलना में इस नवरात्र और पूरे त्योहारी सीजन में कम-से-कम 10 फीसदी अधिक बिक्री की उम्मीद है।

विज्ञापन
How to Remove Strong Smell from Clothes in Winter - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में कपड़ा, कंज्यूमर ड्यूरेबल और रियल एस्टेट क्षेत्र में बिक्री पिछले साल के मुकाबले अच्छी रहने की उम्मीद है। ऑनलाइन खरीदारी के साथ शॉपिंग मॉल और बाजारों में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिख रही है। हालांकि, कपड़ों की खरीदारी रक्षाबंधन और ओणम से ही शुरू हो गई है।

कपड़ा क्षेत्र के खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई, उच्च ब्याज दर व नौकरियों पर संकट जैसे कई कारकों की वजह से लोग खर्च में कटौती कर रहे थे। इससे पिछले एक साल से कपड़ा क्षेत्र में सुस्ती का माहौल था। अब हालात स्थिर हुए हैं और लोगों ने इस त्योहारी सीजन में खर्च करने की योजना बनाई है। यही वजह है कि कपड़ों की बिक्री के हालिया रुझान नवरात्र और त्योहारी सीजन में अच्छी खरीदारी का संकेत दे रहे हैं।

क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) के मुख्य संरक्षक राहुल मेहता ने कहा, परिधान निर्माताओं को पिछले साल की तुलना में इस नवरात्र और पूरे त्योहारी सीजन में कम-से-कम 10 फीसदी अधिक बिक्री की उम्मीद है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल: क्रिकेट विश्वकप का भी असर, एलईडी-एसी की मांग अधिक

विज्ञापन

पैनासोनिक मार्केटिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक फुमियासु फुजीमोरी ने बताया कि क्रिकेट विश्वकप जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के कारण बिक्री के लिहाज से यह नवरात्र पिछले साल से कई मायनों में अनोखा है। एलईडी और एसी जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों की मांग में वृद्धि दिख रही है। ग्राहक ज्यादा आरामदायक और थिएटर जैसा अनुभव चाह रहे हैं, इसलिए प्रीमियम उत्पादों की बिक्री में भी काफी तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम दहाई अंकों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

गोदरेज एप्लायंसेज के बिजनेस प्रमुख कमल नंदी ने बताया कि प्रीमियम सेगमेंट में 30 फीसदी से अधिक वृद्धि देखी जा रही है। विशेष त्योहारी ऑफर और विभिन्न किस्म की फाइनेंस स्कीम से आगे खरीदारी आसान होगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि नवरात्रि से लेकर दिवाली तक पूरे त्योहारी सीजन में कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों में 30-40 फीसदी तेजी दिखेगी। 

प्रीमियम उत्पादों में 11 फीसदी तक दिखेगी तेजी
कुमार राजगोपालन, सीईओ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि परिधान व कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों से लेकर विभिन्न श्रेणियों में प्रीमियम उत्पादों पर हम 10-11 फीसदी की मजबूत वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। फैशन और आभूषण ब्रांड में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर

विज्ञापन

एक्सपीरियन डेवलपर्स के सीईओ नागराजू रोथू ने बताया कि रियल एस्टेट कंपनियां नवरात्र से लेकर पूरे त्योहारी सीजन के दौरान मकान खरीदारों को कई विशेष ऑफर दे रही हैं। इनमें मकानों में घरेलू उपकरण लगाकर देने के साथ कई अन्य पेशकश भी शामिल हैं। यह विशेष ऑफर 15 से 31 अक्तूबर तक के लिए है। उन्होंने बताया कि त्योहारी बिक्री का असर तीसरी तिमाही के आंकड़ों पर दिखेगा। तीसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 29 फीसदी वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें