स्थितियों को बेहतर मानने वालों की संख्या दो फीसदी बढ़कर 37.6 फीसदी
एक साल पहले की तुलना में वित्तीय रूप से बेहतर महसूस करने वाले परिवारों का अनुपात जून तिमाही में बढ़कर 37.6 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछली तीन तिमाहियों में यह औसत 34.5 प्रतिशत रहा था। जो लोग मानते हैं कि वे बदतर स्थिति में हैं, उनका हिस्सा 1.9 प्रतिशत घटकर 9.3 प्रतिशत रह गया।
पर्सनल कर्ज की रफ्तार में तेज वृद्धि, 2,200 अरब होने की उम्मीद
अप्रैल-मई 2025 में पर्सनल लोन वितरण 1,376 अरब रुपये था। जून तिमाही में यह 2,200 अरब और सितंबर तिमाही में 2,300 अरब रुपये से अधिक हो जाएगा। यह पिछली तीन जून तिमाहियों में 1,342 से 1,852 अरब था। रेपो दर में कटौती का लाभ खुदरा ऋणों तक तेजी से पहुंचेगा। इससे पर्सनल लोन की मांग में वृद्धि की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- UK: गोल्डमैन सैश ने पूर्व PM ऋषि सुनक को बनाया वरिष्ठ सलाहकार, वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को देंगे सलाह
सोने के गहने के बदले लिए जाएंगे ज्यादा कर्ज
पर्सनल लोन की मांग को होम लोन तथा सोने और आभूषणों के बदले कर्ज से मजबूत समर्थन मिलेगा। मई में सोने और आभूषणों के बदले ऋण की मांग बढ़कर रिकॉर्ड 283 अरब हो गई। यह उछाल अप्रैल में सोने की कीमतों में सात प्रतिशत की वृद्धि से हुई। अगली तिमाही में भी मजबूत मांग बने रहने की संभावना है। पर्सनल लोन में सबसे बड़ा हिस्सा होम लोन का है। अप्रैल-मई, 2025 में होम लोन 536 अरब था। जून तिमाही में यह 890 अरब होगा। सितंबर तिमाही में होम लोन 1,000 अरब से अधिक हो सकता है।