फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची में दो पायदान फिसले मुकेश अंबानी, इतनी हुई संपत्ति

Mon, 02 Nov 2020 12:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बाजार पूंजकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में सोमवार को जोरदार गिरावट देखी जा रही है। कंपनी के शेयर में करीब छह फीसदी की गिरावट आई है, जिसकी वजह से सिर्फ एक घंटे में रिलायंस की बाजार हैसियत 70 हजार करोड़ रुपये घटकर 12.84 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इससे पहले जुलाई में एक दिन में कंपनी का शेयर 6.2 फीसदी टूटकर 1798 रुपये पर आ गया था।

विज्ञापन


शेयर गिरने से विश्व के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में भारत के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी दो पायदान लुढ़ककर सातवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि शुक्रवार को वह पांचवें स्थान पर थे। अब मुकेश अंबानी को एलन मस्क और वॉरेन बफेट ने पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस के शेयरों में गिरावट का असर आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेटवर्थ पर पड़ा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक सोमवार को मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में करीब चार अरब डॉलर की कमी आई। अब उनकी संपत्ति 74.2 अरब डॉलर रह गई है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट से प्रतिदिन पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलता है, तो हर पांच मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है। लेकिन जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी निजी कंपनी से संबंधित है, उनकी संपत्ति दिन में एक बार ही अपडेट होती है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 179.4 अरब अमेजन
2. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 113.3 अरब LVMH
3. बिल गेट्स 112.8 अरब माइक्रोसॉफ्ट
4. मार्क जुकरबर्ग 96.7 अरब फेसबुक
5. एलन मस्क 87 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
6. वॉरेन बफेट 76.2 अरब बर्कशायर हैथवे
7. मुकेश अंबानी 74.2 अरब रिलायंस इंडस्ट्रीज
8. लैरी एलिसन 74.2 अरब सॉफ्टवेयर
9. लैरी पेज 71.9 अरब गूगल
10. सर्जी ब्रिन 69.9 अरब गूगल


15 फीसदी गिरा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा
मालूम हो कि रिलायंस ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 30 सितंबर 2020 को समाप्त दूसरी तिमाही में रिलायंस ने 9,567 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15.05 फीसदी कम है। तब यह आंकड़ा 11,262 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 2020-21 की दूसरी तिमाही में घटकर 1.2 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2019-20 की समान तिमाही में 1.56 लाख करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें