फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JioMart: जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, 1000 कर्मचारियों को निकाला, दावा- मुनाफा बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही कंपनी

Wed, 24 May 2023 06:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

कंपनी ने छंटनी का फैसला हाल ही में खरीदी गई मेट्रो कैश एंड कैरी के अधिग्रहण के लिया बाद है। दावा है कि रिलायंस मुख्य रूप से इस प्लेटफॉर्म के जरिये अपना मुनाफा बढ़ाना चाहती है। 
विज्ञापन
जियोमार्ट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PLAY STORE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसमें से 500 लोग कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़े थे। आशंका है कि कंपनी 9,000 कर्मचारियों की छंटनी और करेगी।

विज्ञापन


कंपनी ने छंटनी का फैसला हाल ही में खरीदी गई मेट्रो कैश एंड कैरी के अधिग्रहण के लिया बाद है। दावा है कि रिलायंस मुख्य रूप से इस प्लेटफॉर्म के जरिये अपना मुनाफा बढ़ाना चाहती है। साथ ही, अपने खर्च में कटौती करना चाहती है। इसलिए, वह इतने बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। जियोमार्ट में कुल 15,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इसमें कम-से-कम दो तिहाई संख्या में कटौती की जा सकती है।

आईटी क्षेत्र में 60,000 कामगारों की नौकरी गई
देश के आईटी क्षेत्र से 2022-23 में ठेके पर काम करने वाले 60,000 कामगारों की नौकरी चली गई है। हालांकि, विनिर्माण, लॉजिस्टिक और खुदरा में भर्तियों की मांग बनी हुई है। डीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, आईटी सेक्टर में पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल अप्रैल में नौकरियों में 27 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल 696 टेक कंपनियां नौकरियों में कटौती करेंगी।
विज्ञापन


रूसी हीरों पर पाबंदी से 10 लाख रोजगार पर संकट
जी-7 देशों ने रूस में खनन वाले हीरों पर नई पाबंदी लगा दी है। इससे सूरत में 10 लाख लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है। रूस के अलरोसा से भारत रूसी हीरों का आयात करता है, जो वैश्विक हीरे के कच्चे उत्पादन का 30 फीसदी है। अगर प्रतिबंध जारी रहता है और हीरे की मांग बढ़ती है तो संकट बढ़ सकता है। दुनिया में बनने वाले हर 10 में से 9 हीरों की भारत में पॉलिश व कटाई होती है। 

  • जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा, अप्रैल, 2022 में अलरोसा पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से हीरा उद्योग संकट का सामना कर रहा है। नई पाबंदी सूरत की हीरा फैक्टरियों के लिए झटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें