मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) कनाडा की ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी को 25,215 करोड़ रुपये में जियो की दूरसंचार टावर संपदा की बिक्री करेगी। आरआईएल ने कहा कि उसकी इकाई रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स (आरआईएचएल) ने टावर कारोबार बेचने के लिए ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी और उसके साझेदारों के साथ बाध्यकारी समझौते किए हैं। इस प्रकार ब्रुकफील्ड, टावर कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।
ब्रुकफील्ड के निवेश से मिली धनराशि और दीर्घकालिक कर्जों को आरआईएल द्वारा दिए गए कर्ज के साथ ही रिलायंस जियो इन्फ्राटेल प्रा. लि. (आरजेआईपीएल) की मौजूदा वित्तीय देनदारियों को चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा। उस पर आरआईएल का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। बयान में कहा गया, ‘सौदा पूरा होने के बाद ट्रस्ट के पास रिलायस जियो इन्फ्राटेल की 100 फीसदी निर्गम और चुकता शेयर पूंजी होगी।