आजीवन फ्री वॉयस कॉल सेवा ऑफर करने वाले रिलायंस जियो को दूरसंचार नियामक ट्राई से राहत बड़ी राहत मिली है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि टेलिकॉम बाजार में उतरी इस नई कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरूप है तथा यह भेदभावपूर्ण नहीं है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार परिचालकों को लिखे एक पत्र में कहा, "यह पाया गया कि ट्राई में दाखिल किए गए फ्री प्लान को आईयूसी का पालन नहीं करने वाला, मनमानीपूर्ण और भेदभावपूर्ण नहीं माना जा सकता।"
मौजूदा परिचालकों भारती एयरटेल, वोडाफोन और अन्य ने ट्राई से संपर्क कर रिलायंस जियो द्वारा दिये जा रही फ्री कॉल सेवा का विरोध करते हुए उसके फ्री प्लान को मनमानीपूर्ण, भेदभावपूर्ण और मौजूदा नियमों का पालन न करने वाला बताया था।