फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: 'अनजाने में जूनियर कर्मचारी ने दाखिल किया..' रिलायंस ने वापस लिया ट्रेडमार्क पंजीकरण आवेदन

Thu, 08 May 2025 03:31 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को ट्रेडमार्क के रूप में पंजीकृत करने के लिए दायर आवेदन को वापस लिया है। कंपनी ने कहा कि इसे एक जूनियर कर्मचारी ने अनजाने में दाखिल किया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह कदम बिना अनुमति के उठाया गया था। 
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को ट्रेडमार्क के रूप में पंजीकृत करने के लिए दायर आवेदन को वापस ले लिया है। कंपनी ने कहा कि यह आवेदन अनजाने में एक जूनियर व्यक्ति की ओर से दायर किया गया था। 

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों की बड़ी उपलब्धि: रिलायंस इंडस्ट्रीज
रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जिओ स्टूडियोज ने अपना ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले  लिया है, जिसे एक जूनियर कर्मचारी ने बिना अनुमति के गलती से दाखिल किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसके सभी हितधारक ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व महसूस करते हैं, जो पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों की एक बड़ी उपलब्धि है, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत के संघर्ष का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: Share Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती
विज्ञापन


बयान में कहा गया, रिलायंस पूरी तरह से अपनी सरकार और सशस्त्र बलों के साथ आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में खड़ा है। हमारी 'भारत पहले' (इंडिया फर्स्ट)  के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बनी हुई है।  

भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने
बता दें कि भारत ने दक्षिण कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इस सैन्य अभियान के तहत भारतीय सेना पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया। इसमें संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकवादी मसूद अजहर और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की तैयारी में 'स्टारलिंक' को मिली मंजूरी, मिलेगी तेज इंटरनेट सेवा

पहलगाम में की गई थी 26 निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों को नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। इसमें अधिकांश पर्यटक शामिल शामिल थे। मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। लोगों के धर्म की पहचान करके उनकी हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें