फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: एसआईपी में रिकॉर्ड 15813 करोड़ का निवेश, म्यूचुअल फंड के एयूएम में 45 लाख करोड़ से अधिक की बढ़त

Tue, 12 Sep 2023 05:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, इनकम या डेट वाली स्कीमों से निवेशकों ने 25,872 करोड़ निकाले हैं। बैंकों के पास अतिरिक्त तरलता लेने के लिए आरबीआई की ओर से बढ़ाए गए वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात से डेट से निकासी हुई।
विज्ञापन
SIP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार की तेजी में निवेशक म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में भी जमकर निवेश कर रहे हैं। अगस्त में एसआईपी से रिकॉर्ड 15,813 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इस दौरान रिकॉर्ड 35 लाख नए एसआईपी खाते खुले हैं। रिकॉर्ड 19.58 लाख एसआईपी खाते बंद भी हो गए हैं। जुलाई में 17 लाख खाते बंद हुए थे। जुलाई में एसआईपी के जरिये 15,244 करोड़ का निवेश किया गया था। इस दौरान एसआईपी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य 8.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

33.5 फीसदी बढ़ा स्मॉलकैप इंडेक्स

विज्ञापन

यह लगातार 30वां महीना है जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश आया है। इक्विटी में 202 अरब रुपये का निवेश आया है। जुलाई में यह 76 अरब रुपये था। स्मॉलकैप में लगातार 11वें महीने निवेश आया है। इस साल स्मॉलकैप इंडेक्स 33.5 फीसदी व मिडकैप 31.2 फीसदी बढ़ा है।

बाजार में बढ़ रही खुदरा निवेशकों की संख्या
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, इनकम या डेट वाली स्कीमों से निवेशकों ने 25,872 करोड़ निकाले हैं। बैंकों के पास अतिरिक्त तरलता लेने के लिए आरबीआई की ओर से बढ़ाए गए वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात से डेट से निकासी हुई। एयूएम कैपिटल के वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख मुकेश कोचर ने कहा, खुदरा निवेशक लगातार बाजार में आ रहे हैं। मजबूत अर्थव्यवस्था की वृद्धि को देखते हुए ये आगे भी आते रहेंगे। रिटेल निवेशकों का एयूएम इक्विटी और हाइब्रिड में 24.38 लाख करोड़ रुपये रहा है। फंड उद्योग का एयूएम अगस्त में 46.93 लाख करोड़ रहा। जुलाई में 46.37 लाख करोड़ था। अगस्त में गोल्ड ईटीएफ से 1,000 करोड़ से ज्यादा निकाले गए हैं। कुल 14 नए फंड ऑफर लॉन्च किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें