फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: कोरोनाकाल में 81.72 अरब डॉलर का रिकॉर्ड विदेशी निवेश

Tue, 25 May 2021 02:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सरकार के आंकड़े, कारोबारी सुगमता ने 10 फीसदी बढ़ाया एफडीआई
  • 29 फीसदी का सबसे ज्यादा निवेश किया है सिंगापुर ने
विज्ञापन
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी सुगमता जैसे नीतिगत सुधारों की वजह से कोरोना महामारी के बीच प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 10 फीसदी का बड़ा उछाल आया है। 2020-21 में कुल एफडीआई 81.72 अरब डॉलर (करीब 6 लाख करोड़ रुपये) रहा। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, सीधे तौर पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 19 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 59.64 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इक्विटी और लाभ के रूप में मिली पूंजी के पुनर्निवेश को मिलाकर 81.72 अरब डॉलर का एफडीआई आया है, जो पिछले वित्त वर्ष 74.39 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने बताया कि कारोबारी सुगमता, एफडीआई नियमों में बदलाव जैसे प्रमुख नीतिगत सुधारों की वजह से विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर बना है। सबसे ज्यादा 29 फीसदी निवेश सिंगापुर ने किया, जिसके बाद 23 फीसदी अमेरिका और 9 फीसदी मॉरीशस का है।

सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सबसे पसंदीदा
विदेशी निवेशकों के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सबसे पसंदीदा क्षेत्र रहे, जिसमें कुल एफडीआई की 44 फीसदी राशि मिली। इसके बाद बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 13 फीसदी और सेवा क्षेत्र में आठ फीसदी का निवेश आया। बीते साल सऊदी अरब ने अपने निवेश में सबसे ज्यादा इजाफा किया है, जिसने 2020 के 28.16 करोड़ डॉलर के मुकाबले 2021 में 89.93 करोड़ डॉलर निवेश किए। अमेरिका ने भी 227 फीसदी और ब्रिटेन ने 44 फीसदी इजाफा किया है।
विज्ञापन


37 फीसदी एफडीआई अकेले गुजरात में
गुजरात एक बार फिर विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा हब बनकर उभरा। यहां 2020-21 में कुल एफडीआई की 37 फीसदी राशि आई। इसके बाद 27 फीसदी के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और 13 फीसदी के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। इन राज्यों में इक्विटी के रूप में सबसे ज्यादा एफडीआई आया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें