अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 9 पैसे टूटकर 90.05 प्रति डॉलर पर खुला, जो अब तक का इसका सबसे निचला स्तर है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का पुराना बयान सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें मोदी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिस तरह से डॉलर मजबूत हो रहा है, रुपया कमजोर हो रहा है, ऐसे में भारत वैश्विक व्यापार में टिक नहीं पाएगा। हमारे व्यापारी इस बोझ को सहन नहीं कर पाएंगे, लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।
इसके बाद कांग्रेस ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार... रुपया 90 के पार
इस हफ्ते रुपये का हाल
भारतीय रुपया सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट के साथ अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर फिसल गया। शुरुआती कारोबार में रुपये में दबाव बढ़ा और यह डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 89.79 के रिकॉर्ड लो पर आया।
वहीं रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के बाद 42 पैसे की गिरावट के साथ 89.95 रुपये (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ।
2025 से पहले साल 2022 में रुपये में बड़ी गिरावट देखी गई थी। बात करें पिछले लगभग एक महीने के प्रदर्शन कि तो रुपया 3 नवंबर से लेकर अब तक 90 पैसे टूट चुका है। पिछले 6 महीने में 4.4% को गिरावट रिकॉर्ड हुई।