यह प्रदर्शनी मैच कबड्डी के लिए एक महत्वपूर्ण माईलस्टोन है क्योंकि इससे कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बढ़ावा मिलेगा। युवा, ग्रामीण प्रतिभाओं को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करके आरकेएल दुनिया भर में इस खेल को लेकर उत्साह पैदा करने की कोशिश करेगा
रियल कबड्डी लीग (आरकेएल) 15 दिसंबर को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी मैच का आयोजन करेगा। मैच में देश के के कई राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगे। 15 दिसंबर को दुबई के अल अहली स्पोर्ट्स क्लब में मैच का आयोजन होगा जिसमें दो टीमें, इंडियन वॉरियर्स और गल्फ ग्लेडिएटर्स हिस्सा लेंगी। मैच का आयोजन दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल की मदद से किया जाएगा।
विज्ञापन
आरकेएल के को-फाउंडर लविश चौधरी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि आरकेएल का मकसद युवा, ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और एक मंच मुहैया कराना है। आरकेएल के फाउंडर शुभम चौधरी ने कहा, "इस प्रदर्शनी मैच से हमें खाड़ी देशों में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और मुझे विश्वास है कि लोग इस खेल को पसंद करेंगे।
इवेंट से जुड़ी खास बातें
प्रदर्शनी मैच की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी। इस दौरान स्थानीय संस्कृति को दिखाने वाले एक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।
साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और भारतीय पहलवान संग्राम सिंह इस प्रदर्शनी मैच में मौजूद होंगे।
विज्ञापन
मैच के मायने
यह प्रदर्शनी मैच कबड्डी के लिए एक महत्वपूर्ण माईलस्टोन है क्योंकि इससे कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बढ़ावा मिलेगा। युवा, ग्रामीण प्रतिभाओं को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करके आरकेएल दुनिया भर में इस खेल को लेकर उत्साह पैदा करने की कोशिश करेगा।
रियल कबड्डी लीग (आरकेएल) का पूरा परिचय
रियल कबड्डी लीग (आरकेएल) भारत के अपने खेल कबड्डी को बढ़ावा देने वाला एक मंच है। अपनी स्थापना के बाद से, आरकेएल ने इस खेल को ग्रामीण परिदृश्य से वैश्विक खेल पटल पर स्थापित करने के लिए काम किया है। भारत में अब तक इसके तीन सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं।