फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट : एक अप्रैल से बदल जाएगा संपत्ति बेचने का नियम

Thu, 03 Feb 2022 07:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सरकार ने अचल संपत्तियों की बिक्री पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव किया है। इसके तहत 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की गैर-कृषि अचल संपत्ति को बेचने पर बिक्री मूल्य या स्टाम्प शुल्क में से जो भी अधिक हो, उस पर एक फीसदी टीडीएस लागू होगा। अभी यह कटौती सिर्फ अचल संपत्ति के मूल्य के आधार पर की जाती है। इसमें स्टाम्प शुल्क पर विचार नहीं किया जाता है। नया नियम एक अप्रैल, 2022 से लागू हो जाएगा।

विज्ञापन


- अभी 50 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की गैर कृषि संपत्ति के लेनदेन पर एक फीसदी टीडीएस का नियम है। इस एक फीसदी टीडीएस के लिए संपत्ति की कीमत को आधार माना जाता है। यह नियम सिर्फ 50 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के लेनदेन पर लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें