फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: आरबीआई मार्च तिमाही में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ₹4.73 लाख करोड़ के बॉन्ड बेचेगा, दिया ये अपडेट

Wed, 01 Jan 2025 12:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI: केंद्रीय बैंक ने बताया कि उधार की वास्तविक राशि और भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का विवरण वास्तविक नीलामी के दिन से दो/तीन दिन पहले प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को 4.73 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड बेचेगा। आरबीआई ने अपनी अधिसूचना में कहा कि तिमाही के दौरान होने वाली नीलामी का साप्ताहिक कार्यक्रम चलेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने बताया कि उधार की वास्तविक राशि और भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का विवरण वास्तविक नीलामी के दिन से दो/तीन दिन पहले प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

आरबीआई ने कहा, "आरबीआई बाजार की स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए गैर-विघटनकारी तरीके से नीलामी आयोजित करने का प्रयास करेगा और तिमाही के दौरान उधार को समान रूप से वितरित करेगा।"
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई राज्य सरकारों/यूटी के परामर्श से नीलामी की तारीखों और राशि को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। सरकारी बांड या सरकारी प्रतिभूति (G-Sec) केंद्र सरकार या राज्य सरकारों की ओर से जारी एक व्यापार योग्य उपकरण है।

भारत में, केंद्र सरकार ट्रेजरी बिल और बांड या दिनांकित प्रतिभूतियाँ दोनों जारी करती है, जबकि राज्य सरकारें केवल बांड या दिनांकित प्रतिभूतियां जारी करती हैं, जिन्हें राज्य विकास ऋण (SDL) कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें