आरबीआई-डीपीआई मार्च 2025 में बढ़कर 493.22 पर पहुंचा
भारतीय रिजर्व बैंक का डिजिटल भुगतान सूचकांक (आरबीआई-डीपीआई) मार्च 2025 में बढ़कर 493.22 पर पहुंच गया। यह सितंबर 2024 में दर्ज 465.33 से अधिक है। यह भारत में तेजी से बढ़ती डिजिटल भुगतान क्रांति को दर्शता है।
आरबीआई-डीपीआई जनवरी 2021 में शुरू किया गया था। इसकी आधार अवधि मार्च 2018 को 100 पर निर्धारित की गई थी। इसे देश में भुगतानों के डिजिटलीकरण की सीमा पर नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। सूचकांक का लगातार ऊपर की ओर बढ़ना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान प्रणालियों को अपनाने में भारत की तेज प्रगति की ओर इशारा करता है।