फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: महिला की कथित हत्या के बाद आरबीआई की सख्ती, महिंद्रा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट रखने पर पाबंदी

Thu, 22 Sep 2022 10:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI: झारखंड के हजारीबाग जिले में फाइनेंस कंपनी के एक रिकवरी एजेंट के कथित तौर पर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे कुचले जाने से एक गर्भवती महिला की मौत के बाद केंद्रीय बैंक ने कड़ा कदम उठाते हुए फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट बहाल करने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को आउटसोर्सिंग एजेंटों के माध्यम से किसी भी वसूली को तुरंत रोकने का निर्देश दिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्देश दिया है कि  वित्तीय सेवा प्रदाता यह कंपनी अब बाहरी वसूली एजेंटों का उपयोग नहीं कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि झारखंड के हजारीबाग जिले में फाइनेंस कंपनी के एक रिकवरी एजेंट के कथित तौर पर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे कुचले जाने से एक गर्भवती महिला की मौत के बाद केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मीडिया आउटलेट्स को बताया है कि ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए पीड़ित के घर जाने से पहले फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित नहीं दी थी। 

महिंद्रा ने जताया था दुख
इस घटना के सामने आने पर महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा और कंपनी के एमडी अनीश शाह ने दुख जताया था। उन्होंने एक पत्र जारी कर इस मामले में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया था। कंपनी ने कहा था कि तीसरी पार्टी द्वारा लोन की रिकवरी के अभ्यास की समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन


एमएफआई का लोन 23.5 फीसदी बढ़ा
माइक्रो फाइनेंस संस्थानों का लोन पोर्टफोलियो अप्रैल-जून के दौरान 23.5%  बढ़कर 2.93 लाख करोड़ रुपये  पहुंच गया है। मार्च तिमाही में यह 2.85 लाख करोड़ था। उसकी तुलना में 2.7% की बढ़त हुई है। इसमें स्माल फाइनेंस बैंकों का हिस्सा 16.9% है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें