फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 Notes: 88% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटे, RBI ने कहा- अब चलन में 42 हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट

Tue, 01 Aug 2023 04:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2000 Notes: आरबीआई के अनुसार 19 मई 2023 को बाजार में चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोटों में से 88 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। 31 मार्च 2023 को बाजार में 3.62 लाख करोड़ रुपये के दो हजार के नोट बाजार में चलन में थे। 19 मई 2023 को यह घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये रह गए थे। इसी दिन आरबीआई ने दो हजार रुपये के नोटों को बाजार से वापस लेने का फैसला किया था।
विज्ञापन
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 88 प्रतिशत 2000 के नोट बैकों में वापस आ चुके हैं। 31 जुलाई 2023 तक बाजार में अब महज 42,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही बचे है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2023 तक 3.14 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। अब महज 42 हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही बाजार में चलन में है।

विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार 19 मई 2023 को बाजार में चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोटों में से 88 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। 31 मार्च 2023 को बाजार में 3.62 लाख करोड़ रुपये के दो हजार के नोट बाजार में चलन में थे। 19 मई 2023 को यह घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये रह गए थे। इसी दिन आरबीआई ने दो हजार रुपये के नोटों को बाजार से वापस लेने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें