फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex: विदेशी मुद्रा भंडार 1.68 अरब डॉलर बढ़कर 688.94 अरब डॉलर हुआ, जानिए क्या कह रहे आरबीआई के आंकड़े

Fri, 19 Dec 2025 05:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों में क्या कहानी सामने आई है, आइए जानते हैं विस्तार से। 
विज्ञापन
फॉरेक्स रिजर्व - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 12 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.689 अरब डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर हो गया। पिछले सप्ताह कुल भंडार 1.033 बिलियन डॉलर बढ़कर 687.26 बिलियन डॉलर पर पहुंचा था। 

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों जो फॉरेक्स रिजर्व का एक प्रमुख घटक है, में 906 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई। अब इसका आंकड़ा 557.787 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। 

डॉलर से मापी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी गई गैर-अमेरिकी मुद्राओं, जैसे यूरो, पाउंड और येन के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 758 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 107.741 बिलियन डॉलर हो गया।
विज्ञापन


शीर्ष बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.745 बिलियन डॉलर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत की आईएमएफ के साथ आरक्षित स्थिति 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.686 बिलियन डॉलर हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें