फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.56 अरब बढ़कर 677.83 अरब डॉलर पर पहुंचा, आंकड़े जारी

Fri, 18 Apr 2025 07:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह लगातार छठा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। 4 अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.872 अरब डॉलर बढ़कर 676.268 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 892 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 574.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 638 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 79.997 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख डॉलर घटकर 18.356 अरब डॉलर रह गए।
विज्ञापन


शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.502 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें