रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का आकलन है कि कोरोनावायरस का भारतीय अर्थव्यवस्था पर खराब असर पड़ सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कोरोना से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए सुझाव दिया कि इसके मुकाबले के लिए एक योजना को बनाने की जरूरत है।
कोरोनवायरस के चलते चीन को मिर्च निर्यात पर असर पड़ रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मिर्च मंडियों में भाव नीचे आ गए हैं जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
राज्यसभा में शून्यकाल के समय कांग्रेस नेता केवीपी रामचंद्रन राव ने कहा कि देश पांच हजार करोड़ रुपये की तेजा क्वालिटी की मिर्च का निर्यात करता है और इसका 60 फीसदी हिस्सा चीन को जाता है। अधिकांश निर्यात इन्हीं दो राज्यों से होता है यहां के मिर्च किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।