फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Repo Rate: जून में फिर हो सकती है रेपो दरों में बढ़ोतरी, आरबीआई गवर्नर ने दिए ये बड़े संकेत

Mon, 23 May 2022 02:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई मौद्रिक समिति (एमपीसी) की अगली बैठक जून में होने वाली है, जिसमें रेपो दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिए जाने की पूरी संभावना है। एक साक्षात्कार के दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में नीतिगत दरों को बढ़ाकर 4.40 किया गया था। अब इन्हें 5.15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, जो कि कोरोना पूर्व का स्तर था।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए मई के पहले हफ्ते में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आनन-फानन में एमपीसी की बैठक बुलाकर रेपो दरों में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। वहीं अब आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने फिर नीतिगत दरों में इजाफे के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के एलान के बाद अब आरबअीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया आगे होने वाली बैठक में रेपो दरों में और बढ़ोतरी की जा सकी जाएगी। एक अंग्रेजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में नीतिगत दरों को बढ़ाकर 4.40 किया गया था। अब इन्हें 5.15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, जो कि कोरोना पूर्व का स्तर था। गौरतलब है कि आरबीआई मौद्रिक समिति (एमपीसी) की अगली बैठक जून में होने वाली है, जिसमें रेपो दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिए जाने की पूरी संभावना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें