फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI News: पेटीएम के बाद अब इस पेमेंट्स बैंक को आरबीआई ने दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, ये होगा फायदा

Wed, 05 Jan 2022 03:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Airtel Payments Bank Now Scheduled Bank: दिग्गज डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक को शेड्यूल बैंक का दर्जा दे दिया है। केंद्रीय बैंक ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि इसे भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
airtel payments bank - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक को शेड्यूल बैंक का दर्जा दे दिया है। केंद्रीय बैंक ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि इसे भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को भी यह दर्जा दिया गया था।

विज्ञापन


आरएफपी में भाग ले सकेगा बैंक
एयरटेल पेमेंट्स बैंक की ओर से बताया गया कि शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने के बाद एयरटेल पेमेंट्स बैंक सरकार द्वारा जारी अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) और प्राथमिक नीलामियों में भाग ले सकता है। इसके अलावा सरकार के परिचालन वाली कल्याण योजनाओं में भाग ले सकता है। बता दें कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक देश का तेजी से बढ़ता डिजिटल बैंक है। इसके यूजर्स की संख्या 11.5 करोड़ है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुव्रत बिस्वास ने इसके लिए आरबीआई का आभार जताया है। 

ये सुविधाएं भी मिलेंगी एयरटेल को  
शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने के बाद अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक निश्चित दर और परिवर्तनीय दर रेपो, और रिवर्स रेपो, सीमांत स्थायी सुविधा में भागीदारी कर सकता है। इसके साथ ही बैंक अब सरकार द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी के लिए भी पात्र होगा। इसके साथ ही यह बैंक दर पर लोन ले सकेगा। शेड्यूल बैंक आरबीआई द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हैं। ये आरबीआई से बैंक दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं और खुद ही क्लियरिंग हाउस सदस्यस्ता प्राप्त कर लेते है। इसके अलावा शेड्यूल बैंकों को रिजर्व बैंक से दिन प्रति-दिन की बैंकिंग गतिविधियों के लिए पैसे उधार लेने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें