पेटीएम, एयरटेल को पेमेंट बैंक का लाइसेंस देने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) को भी इसका लाइसेंस दे दिया है। अब आपका नजदीकी डाकघर भी पेमेंट बैंक का काम करना शुरू कर देगा।
पेमेंट बैंक के लिए खुलेंगी 650 नई ब्रांच
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का लाइसेंस मिलने के बाद पूरे देश में 650 नई ब्रांच खोलेगा। ये बैंक छोटी राशि जमा करने और उसको ट्रांसफर करने का काम करेंगे। इसके अलावा इन बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग और कुछ अन्य सेवाएं भी मिलेंगी। भारतीय डाक के एक अधिकारी ने बताया इंडियापोस्ट की पेमेंट बैंक सर्विसेज पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक ही शुरू की जाएंगी।