आरबीआई ने कहा, जम्मू-कश्मीर बैंक पर वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच, केवाईसी और ऋण-अग्रिम से जुड़े मानदंडों के उल्लंघन के लिए 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नियामकीय अनुपालन में कमियों के लिए आरबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक पर कुल 5.94 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कहा, जम्मू-कश्मीर बैंक पर वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच, केवाईसी और ऋण-अग्रिम से जुड़े मानदंडों के उल्लंघन के लिए 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम-1949 के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए एक करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। केनरा बैंक पर प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, जमा पर ब्याज दर और वित्तीय समावेशन से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 1.63 करोड़ जुर्माना लगाया गया है। इनके अलावा, वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता पर निर्देश नहीं मानने पर डेटसन एक्सपोर्ट्स पश्चिम बंगाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।