फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Action on Banks: जम्मू-कश्मीर बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया पर 5.94 करोड़ का जुर्माना, जानिए मामला

सार

आरबीआई ने कहा, जम्मू-कश्मीर बैंक पर वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच, केवाईसी और ऋण-अग्रिम से जुड़े मानदंडों के उल्लंघन के लिए 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियामकीय अनुपालन में कमियों के लिए आरबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक पर कुल 5.94 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कहा, जम्मू-कश्मीर बैंक पर वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच, केवाईसी और ऋण-अग्रिम से जुड़े मानदंडों के उल्लंघन के लिए 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम-1949 के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए एक करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। केनरा बैंक पर प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, जमा पर ब्याज दर और वित्तीय समावेशन से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 1.63 करोड़ जुर्माना लगाया गया है। इनके अलावा, वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता पर निर्देश नहीं मानने पर डेटसन एक्सपोर्ट्स पश्चिम बंगाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें