फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: आरबीआई बोर्ड की उदयपुर में बैठक, वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों की हुई समीक्षा

Fri, 31 Oct 2025 08:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई ने अपने बयान में बताया कि बोर्ड ने जमा बीमा व ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) की गतिविधियों का मूल्यांकन किया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस योजना के तहत कवरेज राशि बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाने की घोषणा की गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने शुक्रवार को उदयपुर में बैठक की और वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों की समीक्षा की। केंद्रीय बैंक के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "बोर्ड ने उभरते वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य का आकलन किया, इसमें भू-राजनीतिक और वित्तीय बाजार के घटनाक्रम और उससे जुड़ी चुनौतियां शामिल हैं।"

विज्ञापन


आरबीआई ने अपने बयान में बताया कि बोर्ड ने जमा बीमा व ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) की गतिविधियों का मूल्यांकन किया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस योजना के तहत कवरेज राशि बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाने की घोषणा की गई है।

बोर्ड ने बताया कि उपभोक्ता शिक्षा व संरक्षण विभाग सहित चुनिंदा केन्द्रीय कार्यालय विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की गई। बयान में कहा गया कि यह आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 619वीं बैठक थी और गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक में डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर, स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता और एससी मुर्मू और वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू, आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर, सतीश के मराठे, रेवती अय्यर, पंकज रमनभाई पटेल और रवींद्र ढोलकिया सहित अन्य निदेशक शामिल हुए। बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में ईमानदारी शपथ और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की भी शपथ ली।

आरबीआई ने मौद्रिक नीति इनपुट के लिए तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मुद्रास्फीति की उम्मीदों पर एक सर्वेक्षण सहित तीन प्रमुख सर्वेक्षणों के अगले दौर की शुरुआत का एलान किया। ये सर्वेक्षण केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के लिए उपयोगी इनपुट प्रदान करते हैं। परिवारों के मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण (आईईएसएच) के नवंबर 2025 दौर का मकसद 19 शहरों में उनकी व्यक्तिगत उपभोग  के आधार पर महंगाई बढ़ने और घटने का आकलन हासिल करना है।

शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (यूसीसीएस) परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोज़गार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और व्यय के बारे में उनकी भावनाओं के बारे में गुणात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त करेगा। यह सर्वेक्षण 19 शहरों में नियमित रूप से किया जाता है।

ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस) का उद्देश्य 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति, स्वयं की आय और व्यय पर परिवारों की वर्तमान धारणाओं और एक वर्ष आगे की अपेक्षाओं एकत्र करना है। आरबीआई ने कहा कि सर्वेक्षण के परिणाम मौद्रिक नीति के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 3 दिसंबर से शुरू होने वाली है। केंद्रीय बैंक नियमित रूप से ये सर्वेक्षण करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें