फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी, ये है शर्त

Sat, 04 Jan 2025 02:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI: एचडीएफसी बैंक ने भी एक्सचेंज को बताया है कि उसे कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5% की हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी आरबीआई मिल गई है। यह मंजूरी आरबीआई के अनुमोदन पत्र जारी होने के बाद एक वर्ष तक के लिए वैध है। इसकी वैधता 02 जनवरी 2026 को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने एचडीएफसी बैंक को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में अधिकतम 9.50% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने खर्त रखी है कि यदि अनुमोदन पत्र की तारीख से सालभर के भीतर यह सौदा नहीं किया जाता तो, तो मंजूरी रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) को 3 जनवरी, 2025 के आरबीआई के की ओर से एक पत्र मिला, जो एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को संबोधित है। पत्र में एचडीएफसी बैंक और उसकी समूह संस्थाओं (एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस और एचडीएफसी सिक्योरिटीज सहित) को एक वर्ष के भीतर एयू एसएफबी की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों का 9.50% तक अधिग्रहण करने की मंजूरी दी गई है। 

एचडीएफसी बैंक ने भी एक्सचेंज को बताया है कि उसे कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5% की हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी आरबीआई मिल गई है। यह मंजूरी आरबीआई के अनुमोदन पत्र जारी होने के बाद एक वर्ष तक के लिए वैध है। इसकी वैधता 02 जनवरी 2026 को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें