फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, अब डिपार्चर एरिया में भी रुपए की अदला-बदली की अनुमति

Thu, 02 Apr 2026 10:30 PM IST
Rahul Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आरबीआई ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के डिपार्चर एरिया में फॉरेक्स काउंटरों पर बड़ा बदलाव किया है। अब निवासी और गैर-निवासी दोनों यात्री इमिग्रेशन/कस्टम के बाद भारतीय रुपये का विदेशी मुद्रा में आदान-प्रदान कर सकेंगे। पहले यह सुविधा सीमित थी। इस फैसले के लिए मनी चेंजिंग नियमों में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान क्षेत्र में विदेशी मुद्रा काउंटरों पर भारतीय रुपये के आदान-प्रदान की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार, अब निवासी और गैर-निवासी दोनों ही यात्री इमिग्रेशन या कस्टम जांच के बाद ड्यूटी-फ्री या सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्थित फॉरेक्स काउंटरों पर भारतीय मुद्रा का बदल सकेंगे। पहले इन काउंटरों को केवल गैर-निवासियों से भारतीय रुपये खरीदने और उन्हें विदेशी मुद्रा बेचने की ही अनुमति थी।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के डिपार्चर हॉल में स्थापित विदेशी मुद्रा काउंटरों पर अब निवासी (गैर-निवासियों के साथ) भारतीय रुपये के नोटों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने बताया कि इस फैसले के अनुरूप ‘मनी चेंजिंग एक्टिविटीज’ से जुड़े मास्टर निर्देशों में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें