फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasna Founder Demise: नहीं रहे रसना ब्रांड के संस्थापक आरिज पिरोजशॉ खंबाटा, कंपनी ने दी जानकारी

Mon, 21 Nov 2022 04:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rasna Founder Desise: रसना समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया। बता दें कि आरिज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के भी चेयरमैन थे।
विज्ञापन
रसना के संस्थापक नहीं रहे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसना के संस्थापक और चेयरमैन आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। रसना समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया। बता दें कि आरिज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के भी चेयरमैन थे। रसना ग्रुप के अनुसार खंबाटा ने भारतीय उद्योग, कारोबार और समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था। वे पारसी संगठन WAPIZ के पूर्व अध्यक्ष और अहमदाबाद पारसी समुदाय के भी पूर्व अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, 'खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।' खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे-गाढ़े रूप में उपलब्ध सबसे बड़ा शीतल पेय पदार्थ का विनिर्माता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें