फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान बोर नहीं होंगे रेल यात्री, मुफ्त में एप के जरिए मिलेगा मनोरंजन

Sun, 21 Jul 2019 04:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों को नई-नई सुविाओं देने में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। एप के जरिए टिकट और खाने की बुकिंग सुविधा देने के बाद रेल मंत्रालय जल्द ही सफर के दौरान और ट्रेन का स्टेशन पर इंतजार करते वक्त बोर नहीं होने देगा। रेलवे एक नया एप विकसित कर रहा है, जिसके बाद यात्री मुफ्त में मनोरंजन और समाचार आसानी से अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। 

रेलटेल कर रहा एप को विकसित

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने इसके लिए रेलटेल कॉर्पोरेशन को यह एप विकसित करने के लिए कहा है। इस एप पर यात्रियों को टीवी सीरियल्स से लेकर के समाचार और फिल्में भी देखने को मिलेंगी। 

1600 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

शुरुआत में इस एप का इस्तेमाल 1600 स्टेशनों पर किया जा सकेगा, जहां पर फिलहाल मुफ्त वाई-फाई की सुविधा पहले से ही दी जा रही है। अक्तूबर तक बाकी बचे 4700 स्टेशन पर भी लोगों को इस तरह की सुविधा मिलने लगेगी। 

एप पर मिलेगा यह कंटेंट

यात्रियों को एप पर गाने, भक्ति कार्यक्रम, समाचार, फिल्में, शैक्षिक कार्यक्रम आदि देखने को मिलेंगे। रेलवे इस एप पर विज्ञापन भी चलाएगा, जो कि कमाई का मुख्य आधार होगा। यह विज्ञापन एप के होम पेज और कार्यक्रमों के बीच में चलेंगे। 

रेलटेल निकालेगा टेंडर

रेलटेल जल्द ही इस एप को तैयार करने के लिए टेंडर निकालेगा। एप केवल रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर ही काम करेगा। हालांकि एप की सेवा लेने के लिए यात्रियों को रेलवे के वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा, तभी वो इसका फायदा ले पाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें