फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: रेलवे हर साल टिकटों पर ₹56993 करोड़ की सब्सिडी देता है, लोकसभा में बोले अश्विनी वैष्णव

Wed, 04 Dec 2024 01:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway: लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है- यानी 46 प्रतिशत की छूट यात्री को दी जाती है। मंत्री ने आगे क्या कहा, आइए जानें।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे की ओर से सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जिसमें प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट भी शामिल है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए वैष्णव ने कहा कि यदि टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है- यानी 46 प्रतिशत की छूट यात्री को दी जाती है।

वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, "भारतीय रेलवे की ओर से सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है।" रैपिड ट्रेन सेवा पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच पहले ही ऐसी सेवा- नमो भारत रैपिड रेल- शुरू कर दी है और इसकी उत्कृष्ट सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत ऊंचा है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार नमो भारत रैपिड रेल ने भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करके, रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए, दोनों शहरों के बीच संपर्क में सुधार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें