फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज चार साल में तत्काल टिकटों से रेलवे ने कमाए 25,000 करोड़ रुपये

Sun, 01 Sep 2019 11:05 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से रेलवे ने गत चार साल में 25,392 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली है। 

विज्ञापन


रेलवे ने वर्ष 2016 से 2019 के बीच तत्काल कोटे से 21,530 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं 3,862 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्रीमियम तत्काल टिकटों से हुई है। 

1997 में शुरू हुई थी तत्काल टिकट बुकिंग सेवा 

तत्काल टिकट बुकिंग सेवा 1997 में चुनिंदा रेलगाड़ियों में शुरू की गई थी। इसका मकसद अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा देना था। वर्ष 2004 में तत्काल टिकट बुकिंग सेवा का विस्तार पूरे देश में किया गया। 

तत्काल टिकट के तहत द्वितीय श्रेणी में मूल किराये से 10 फीसद अतिरिक्त वसूला जाता है जबकि बाकी अन्य श्रेणियों में यह राशि मूल किराये की 30 फीसद है। हालांकि, इस शुल्क में भी न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय की गई है।

2014 में शुरू हुई थी प्रीमियम तत्काल सेवा

प्रीमियम तत्काल सेवा 2014 में शुरू की गई थी और 50 फीसद तत्काल कोटे की सीटों की बुकिंग इसके तहत डायनेमिक किराया प्रणाली (सीट उपलब्धता के आधार पर कीमत) से होती है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर की ओर से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी पर रेलवे ने बताया कि 2016-17 में तत्काल टिकट से रेलवे को 6,672 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जो 2017-18 में बढ़कर 6,952 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 

2,677 रेलगाड़ियों में लागू है तत्काल योजना

रेलवे के मुताबिक तत्काल योजना अभी 2,677 रेलगाड़ियों में लागू है और कुल 11.57 सीटों में 1.71 लाख सीटों पर बुकिंग तत्काल कोटे के तहत होती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें