फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले हैं महंगे दिन! रेलवे ने बढ़ाया मालभाड़ा, फैसले से RBI नाखुश

Tue, 23 Aug 2016 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मालगाड़ी
विज्ञापन
भारतीय रेल से माल भेजना महंगा होने जा रहा है। इस पर फैसला रेलवे बोर्ड की बैठक में लिया गया। दरअसल माल भाड़े से कमाई बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने दूरी सीमा में बदलाव कर कोयले पर लगने वाला टैरिफ बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


रेलवे के इस कदम से माल भाड़े में 19 फीसद तक इजाफा हो गया है। साथ ही रेलवे की इस बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है। इसके अलावा सीमेंट और बिजली कंपनियों का मुनाफा भी घट सकता है। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने प्रति टन के हिसाब से कोयला ढुलाई की किराया सूची में बदलाव किया है।

बोर्ड ने लोडिंग और अनलोडिंग दोनो जगह पर 55 रुपए प्रति टन के हिसाब से कोल टर्मिनल चार्ज लगाने का फैसला लिया है। नई दरें 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर लागू होगी। वहीं रेलवे के इस कदम से महंगाई कम होने की आस लगाए बैठे लोगों और आरबीआई को झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों को उर्जित से उम्मीद, घटेगी ब्याज दरें

उर्जित पटेल - फोटो : getty
उर्जित पटेल के नए आरबीआई गवर्नर के रूप में नामित होने के बाद से इस बात पर लगातार चर्चा हो रही है कि क्या उनकी अगुआई में रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दरों में कटौती कर आम लोगों को कुछ राहत देगा। इस सवाल पर ज्यादातर एक्सपर्ट्स एकमत दिख रहे हैं कि उर्जित भी मौजूदा आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन की नीतियां अपनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल माल और यात्री भाड़े से होनेवाली आमदनी में गिरावट से परेशान है। पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में माल भाड़े से हुई आमदनी में 7.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

इधर, उपभोक्ता मूल्यों में भी पिछले महीने 6.07 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है जो अनुमान से कहीं ज्यादा है। ऐसे में माले भाड़े की दर में प्रस्तावित वृद्धि से इन्फ्लेशन बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। ऐसे में रिजर्व बैंक चाह कर भी नीतिगत ब्याज दरों में कटौती नहीं कर पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें