फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने जारी की नई समय-सारिणी, चलाएगी 36 नई ट्रेनें 

Thu, 29 Sep 2016 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
suresh prabhu
विज्ञापन
रेलवे की नई समय सारिणी जारी करने के साथ ही 36 नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। हालांकि इनकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। समय सारिणी में 3 तेजस, 3 उदय, 7 अंत्योदय और 10 हमसफर के अलावा 13 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही 74 ट्रेनों को सुपरफास्ट ट्रेन की श्रेणी में डाला गया है। इसके अलावा 350 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। समय सारिणी बृहस्पतिवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जारी किया।

समय सारिणी शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगी। इस बार समय सारणी में मिशन रफ्तार पर खास ध्यान दिया गया है। उत्तर रेलवे में सेक्शनल गति बढ़ने से डाउन ट्रेनों के लिए 600 मिनट और अप ट्रेनों के लिए 1390 मिनट की यात्रा बचत की गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समझौता एक्सप्रेस चलेगी या नहीं समय पर बताएंगे: प्रभु

ट्रेन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सर्जिकल स्ट्राइक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि रेलवे अच्छे दिन पर समय सारणी जारी कर रहा है। समझौता एक्सप्रेस भारत-पाकिस्तान के बीच चलेगी या नहीं इसके जवाब में उन्होंने कहा कि समय पर सब कुछ बता दिया जाएगा।

वहीं ट्रेन संख्या 54233/54232 फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर व ट्रेन संख्या 54351/54352 सहारनपुर-लखनऊ-फैजाबाद पैसेंजर को मर्ज कर दिया गया है। अब यह ट्रेन संख्या 54233/54234 के साथ फैजाबाद और सहारनपुर के बीच चलाई जाएगी।

नई समय-सारणी में त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम को भी रेलवे के मानचित्र में शामिल किया गया है। नई समय-सारिणी के साथ रेल मंत्रालय ने कैटरिंग विभाग में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही लोकल स्टेशनों पर कैटरिंग सुविधा में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता से भर्ती करने, फ्रेट पॉलिसी, ट्रेनों में खाली बर्थ को टीटीई द्वारा बेचने पर रोक लगाने को कदम उठाया है।

इसलिए एक स्टेशन के बचे कोटे को दूसरे स्टेशन पर ट्रांसफर कर दूसरे स्टेशन के यात्रियों को बर्थ देने की घोषणा की गई है। दो ट्रेनों के आवागमन में बढ़ोतरी और चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। 240 हॉल्ट स्टेशनों को कॉमर्शियल स्टेशन बना दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें