फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का टिकट चाहिए तो इस एटीएम पर आइये

Fri, 17 Feb 2017 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का जनरल टिकट लेकर के यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए अब स्टेशन के काउंटर पर भीड़ नही लगानी पड़ेगी। वो बैंक के एटीएम पर जाकर के भी टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे ने इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो फिर रेलवे इस योजना को पूरे देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लागू कर देगी। 

अगस्त 2016 से रेलवे कर रही है इस योजना पर काम

रेलवे इस योजना पर क्रिस और एसबीआई के साथ मिलकर अगस्त 2016 से काम कर रही है।  अभी फिलहाल झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एसबीआई ने ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम)लगाई है। इस मशीन के जरिए दो तरह के काम हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे के साथ-साथ मिलेगा जनरल टिकट

एसबीआई ने अपनी एटीएम मशीन को अपग्रेड किया है, जिससे लोग पैसों के साथ-साथ जनरल टिकट भी निकाल सकेंगे। इस तरह के टिकट पर किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता है।

यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट प्रिंट होकर के बाहर निकल आएगा। यात्री को मशीन में छुट्टे नोट, सिक्के डालकर के टिकट मिलेगा। इस तरह से जिन यात्रियों के पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं है वो भी आसानी से टिकट ले सकेंगे। 

टिकट काउंटर पर कम होगी भीड़

रेलवे इस सुविधा के माध्यम से टिकट काउंटर पर भीड़ के दबाब को कम करना चाहती है। कई बार लाइन लंबी होने के कारण यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। इसके अलावा ज्यादा किराया लेने और छुट्टे नहीं होने की टेंशन से भी निजात मिलेगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें