फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों के किए ये बदलाव

Sun, 18 Dec 2016 11:08 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
रेलवे ने यात्री किराया ढांचा में कुछ बदलाव किया है। कुछ सेक्शन पर फ्लैक्सी चार्ज खत्म कर दिया गया है। अगर आप नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी ट्रेन में जयपुर से अजमेर या अजमेर से जयपुर के लिए टिकट लेते हैं तो फ्लैक्सी फेयर में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह मैसूर-चैन्नई शताब्दी ट्रेन में भी मैसूर से बंगलूरू के यात्रा के लिए फ्लैक्सी फेयर नहीं लगेगा। इसके साथ ही यात्रा किराये में भी कमी की गई है। जयपुर-अजमेर का किराया अब 355 रुपये की जगह 300 रुपया लिया जाएगा।

वहीं जयपुर और किशनगंज का यात्रा किराया 330 की जगह 300 रुपये लिया जाएगा। अजमेर और जयपुर के बीच यात्रा टिकट 400 रुपये की जगह 300 रुपये का होगा। किशनगंज और जयपुर के बीच का किराया अब 375 की जगह 300 रुपये लिए जाएगा। इसी तरह मैसूर-चैन्नई शताब्दी में बंगलूरू से मैसूर का यात्रा टिकट 440 की जगह 300 रुपया लिया जाएगा।
विज्ञापन

तत्काल कोटे में 10 प्रतिशत की कमी

- फोटो : Getty
एक अन्य निर्णय में रेलवे ने 30 प्रतिशत से ज्यादा तत्काल कोटा के तहत सीटें बुक नहीं करने का निर्णय लिया है। दरअसल,इस कोटे पर टिकट बुक करने पर फ्लैक्सी रेट के अंतिम दर में अतिरिक्त तत्काल चार्ज वसूला जाता था।

लिहाजा टिकट दर काफी बढ़ जाती थी। लिहाजा इस कोटे में 40 फीसदी में से 10 प्रतिशत कमी लाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आरएसी कोटे में वृद्धि

Indian Railway
कमाई बढ़ाने के लिए रेलवे ने  रिजर्वेशन एगेंस्ट कैंसिलेशन नियम में भी बदलाव किया है। स्लिपर क्लास में अब 5 की जगह 7 सीटें आरएसी कोटे में बुक होगी। इसी तरह थर्ड एसी में यह कोटा 2 से बढ़ाकर 4 सीट किया गया है तो एसी टू में 2 से बढ़ाकर 3 सीट किया गया।

यानी अब आप अगर आरएसी टिकट लेते हैं तो कंफर्म होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। आपको यात्रा किराया तो पूरा चुकाना होगा और बैठकर यात्रा करने की मजबूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें